Mrs. Pushpa Chauhan
(B.Sc.,B.Ed.)
हमारा विद्यालय समस्त गुजरात में हिंदी माध्यम का चिरपरिचित एवं प्रतिष्ठित विद्यालय है जो सन १९६३ विद्यादान कर समाज को प्रतिष्ठित और संस्कारी नागरिक प्रदान कर रहा है |
विद्यालय का अपना विशाल भवन तथा पर्याप्त खेल का मैदान है | जहाँ खेल कर छात्र स्टेट लेवल तथा नेशनल लेवल तक सिलेक्ट होते रहते है |
हमारे यहाँ शिक्षण कार्य के अलावा विद्यार्थीओ के सर्वागीण विकास हेतु शिक्षणेत्तर प्रवृत्तियों का भी संचालन किया जाता है | हमारा उद्देश्य विद्यार्थीओ में शिक्षा साथ - साथ संस्कारो का सिंचन करना भी है जिसमे हम पूर्ण रूप से सफल भी हो रहे है |
हमारे विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला , कंप्यूटर लैब , लाइब्रेरी, प्रवृति हॉल इ- बोर्ड अादि सभी सुविधाऍं है |
विद्यालय में N.C.C. की व्यवस्था है जिसके कारन विद्यार्थियों को अनुशाशन की शिक्षा प्राप्त होती है | N.C.C. के विद्यार्थियों को समय समय पर अलग अलग शहरों में लगने वाले शिविरों में भेजा जाता है| ट्रेनिंग के लिए विद्यार्थी वहां पर पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करते है |
विद्यालय में प्रशाशनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को चार हाउस में बांटा गया है | शिक्षकों और सुपरवाइजरो की देख रेख में पुरे वर्ष शैक्षणिक व् शिक्षणेत्तर प्रवृत्तियाँ होती रहती है |
विद्यालय में शैक्षणिक प्रवास का भी आयोजन किया जाता है जिससे ज्ञानवर्धन के साथ-साथ छात्रों में एकता, निर्भीकता आदि की भावना होती है |
विद्यार्थियों का भविष्य सुखद बनाने के लिए अभिभावकों का सहयोग भी समय समय पर प्राप्त होता रहता है |
विद्यालय के व्यवस्थित संचालन व् सर्वागीण विकास में हमारे ट्रस्ट के पदाधिकारी गणो का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है | उनके अथक परिश्रम व् निःस्वार्थ भाव के कारण हमारा विद्यालय गुजरात का एक प्रतिष्ठित विद्यालय है | हमारा संकल्प है की हम अपने विद्यार्थियों को उत्कर्ष शिक्षा प्रदान करे जो उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सक्षम एवं स्वावलम्बी नागरिक बनाए |
शिक्षक भाई-बहन व् अन्य कर्मचारिगणो के सामूहिक योगदान से विद्यालय दिन प्रतिदिन उन्नति के शिखर को पार कर रहा है |